त्रिशताब्दी जयंती पर अहिल्याबाई होलकर का बताया इतिहास


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के टाउन हॉल में अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर भाजपा ने प्रेरणा गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें राष्ट्र माता का नाम दिया।
कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नीतू द्विवेदी ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मातृशक्ति को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से होलकर की तरह उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सरस्वतीशरण द्विवेदी ने होलकर के किए गए कार्यों का बखान करते हुए उन्हें अपने जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला,अरिमर्दन सिंह,महेंद्र सिंह,राजेश शिवहरे, गीता ओमर, सुनीता शिवहरे, ऊषा सिंह, रमाकांत द्विवेदी,अजीत गुप्ता, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *