बसपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। सदर विधानसभा के सिजवाही गांव जाते समय बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का कस्बे में बसपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला मौदहा की ओर रवाना हो गया।
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिजवाही में सवर्णो एवं दलितों के मध्य विवाद हो गया था। इस घटना ने बहुत तूल पकड़ा था। इसके पूर्व सपा का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचकर दलितों से मिल चुका है। गुरुवार को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिजवाही पहुंचे। सिजवाही जाते समय कस्बे के बसपा नेता डॉक्टर जितेंद्र सागर के अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं का साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सागर सम्राट, अशोक गौतम, रविंद्र प्रजापति, हरिओम, श्रीपाल गुप्ता, दमोदर वर्मा, जयप्रकाश, अरुण वर्मा, ज्ञान बाबू, कृष्ण गोपाल, मनोज सोनकर, सुनील गौतम, सुमित, अमित जाटव,शिवम, संजय वर्मा, सभासद सुमित कुमार, हबीब खान, सुनील पंडा, इंद्रजीत मोहन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *