भरुआ सुमेरपुर। नवीन गल्ला मंडी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक से ऑनलाइन साड़ी मंगाने के नाम पर चार बार में 4961 रुपए की ठगी कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर लिपिक ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के निवासी राकेश कुमार की तैनाती वरिष्ठ लिपिक पद पर नवीन गल्ला मंडी में है। उनकी शिक्षिका पत्नी ने ऑनलाइन साड़ी पसंद की थी। कैश ऑन डिलीवरी पर उन्होंने पति से कैश भेजने को कहा। इस पर उन्होंने बातचीत के बाद 949 रूपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसके बाद उनसे दोबारा 961रूपये का भुगतान कराया गया। फिर कुछ समस्या बताकर 1051 रूपये और 2000 रूपये इस शर्त पर ऑनलाइन करा लिया कि उन्हें 4000 रूपये वापस कर दिए जाएंगे। इस तरह से कुल 4961 रूपये का भुगतान करा लिया गया। ठगी का एहसास होने पर लिपिक ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
