भरुआ सुमेरपुर। चचेरे भाई ने दुकान निर्माण ठप कराकर भाई को कैंची मार कर लहूलुहान कर दिया।
कस्बे के वार्ड 17 के निवासी प्रशांत गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह दुकान का निर्माण कर रहा था। सोमवार को दोपहर 1:00 बजे चचेरा भाई शिवम गुप्ता आकर गाली गलौज करते हुए कार्य ठप करा दिया। वह मौके पर पहुंचकर गाली देने का विरोध किया। तब उसने सिर में कैंची मारकर लहूलुहान कर दिया। उसने पत्नी बच्चों को जान से मार देने की धमकी देकर चला गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
