फिर से महामंत्री की जिम्मेदारी दी गयी नितेश चंदेल को
रियल मीडिया नेटवर्क
हमीरपुर। ब्लॉक सभागार मौदहा में ग्राम पंचायत अधिकारी के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध रूप से संपन्न करायी गयी।
मौदहा ब्लाक सभागार में गुरूवार को पूर्व की कार्यकारिणी में आंशिक परिवर्तन करते हुये पुरानी कार्यकारिणी पर विश्वास जताते हुए निर्विरोध पदाधिकारी का चुनाव संपन्न हुआ।उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने ध्वनिमत से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत किया। जिसमें जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति, महामंत्री नितेश सिंह चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर, संयुक्त मंत्री दिनेश कुमार, उप महामंत्री अरविंद कुमार, प्रचार मंत्री ज्योत्सना कंचन, ऑडिटर रामप्रसाद को निर्विरोध तरीके से चुना गया। जिसकी घोषणा चुनाव अधिकारी रामबरन सिंह व सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी सत्यप्रकाश गुप्ता
ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

