भरुआ सुमेरपुर।कस्बे की तपोभूमि में अस्पताल के सामने पर्यावरण संरक्षण समिति की सदस्या ने अपने 14वें जन्मदिन पर चौदह पौधे रोपित कर संरक्षित करने का संकल्प लिया।
कस्बे में संचालित अमित पैकेजिंग के अधिकारी कैलाश माहेश्वरी पर्यावरण संरक्षण समिति के सक्रिय सदस्य है।इनकी बेटी अनन्या माहेश्वरी भी पर्यावरण के लिए छह साल की उम्र से पौधरोपण में रुचि दिखाने लगी और प्रत्येक जन्मदिन पर वह पौधरोपण का संकल्प ले लिया।वह समिति में पर्यावरण की राजकुमारी कही जाती है। इस बार वह अपने 14वें जन्मदिन पर चौदह पौधे रोपित किए। जिसमें
पेंडुला अशोक व फाईकस
चार-चार,बोगन बेलिया,सावनी व चांदनी के दो-दो पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ग्रीनमैन, डॉ.देवीदीन अविनासी,डॉ.परवेज कादरी,डॉ.शमा परवीन,पवन, आजाद आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे ।

