ग्राम प्रधान की अचानक हुई संदिग्ध मौत से ग्रामीणों मे शुरु हुई चर्चा

हमीरपुर। मौदहा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रतौली प्रधान की अचानक मौत होने से ग्रामीणों व प्रधान के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल उसके शव का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। यह घटना गांव समेत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विकासखंड क्षेत्र मौदहा के ग्राम रतौली निवासी निर्भय सिंह 38 वर्ष पुत्र ओंमकार पाल वर्तमान समय में ग्राम प्रधान है। सोमवार की रात वह खाना खा पीकर आराम से चारपाई में लेट कर सो गये। सुबह देर तक न उठने पर उसकी पत्नी सुषमा ने उसे जगाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ उसके दरवाजे पर जमा हो गई और लोग उसकी मौत पर चर्चाएं करते नजर आए। फिलहाल मृतक प्रधान के शव का गांव में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे 8 साल के पुत्र आर्यन व 5 साल की बेटी अंशिका समेत पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। निर्भय की हुई अचानक मौत गांव समेत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *