हमीरपुर। अपने गांव से खंडेह जा रहा बाईक सवार युवक बैलगाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल मौदहा से ईलाज के बाद नाजुक हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम करहिया निवासी छोटू 28 वर्ष पुत्र करण दास अपने गांव से बाईक द्वारा खंडेह जा रहा था। तभी करहिया खंडेह मार्ग पर उसकी बाइक बैलगाड़ी के पीछे घुस गई। जिससे छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से लहुलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया।
बाईक सवार युवक बैलगाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल
