हमीरपुर। मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की जिला इकाई ने मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ को स्पोर्ट्स पार्क निर्माण के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद शहबाज अली ने ज्ञापन में मांग की है कि परिसीमन के बाद मौदहा नगरपालिका के परिक्षेत्र में काफी विस्तार हुआ है लेकिन इस पालिका को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद यहां कोई स्पोर्ट्स पार्क नहीं है। जबकि गांवों में स्पोर्ट्स पार्क बन रहे हैं। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि मौदहा नगर में शीघ्र ही एक ओपन जिम एवं बच्चों के खेल से संबंधित खेल उपकरण सहित एक स्पोर्ट्स पार्क का निर्माण किया जाए ताकि नगरवासियों के स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व का विकास हो सके।
इस मौके पर संगठन के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. सत्यहरी, नगर अध्यक्ष सुमित वर्मा, जिला महासचिव आसिफ शकील, संजय प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य विनोद यादव, आरिफ अली, अमन, ताहिर, इस्लामुद्दीन, मोहित निषाद, राकेश, इमरान खान, राजू, बच्चा, रामबाबू, लखन वाल्मीकि आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स पार्क निर्माण के लिए मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
