प्रत्याशी तय, अभी से जुटे 2027 की तैयारी में,गांव गांव पीडीए पंचायत कर खोले भाजपा की पोल


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय है। सभी अभी से पूरी मेहनत के साथ गांव-गांव जाकर पीडीए पंचायत के माध्यम से लोगों को जागरूक करके भाजपा सरकार की विफलताओं से लोगों को रूबरू कराए। ताकि 2027 में पूर्ण बहुमत से पीडीए की सरकार की प्रदेश में शानदार वापसी हो सके। उक्त उद्गार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के सपाइयों के साथ मुलाकात के दौरान कही है। इससे जिले के सपाइयों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
जिले के सपाइयों ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में सपा सुप्रीमो से मिलकर जिले के संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उन्हें सब कुछ अच्छे से मालूम है। आप सभी 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाए। प्रत्याशी तय हो गया है, समय आने पर घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पूरी मेहनत से पीडीए पंचायत करके भाजपा के झूठ की पोल खोलने का कार्य ताकत के साथ करें। तभी सफलता हासिल होगी। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर शिवहरे,सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर गुप्ता चंदू, घनश्याम साहू, पूर्व प्रधान अवधेश यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय पाल साहू,गोमती वर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश सचिव चंद्रशेखर गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मौदहा की मशहूर फड़कदार मछली भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांकी गांव के कथा वाचक संतराम शास्त्री को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *