रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। विश्व युवा कौशल दिवस पर एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन आई टी आई में किया गया।
जिला समन्यवक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार सोमवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। जिसमें अवनिका हेल्थकेयर, मिशन सूर्योदय,पुखराज हेल्थकेयर,प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन,फीडम एकेडमी,प्राश, कोल्विन,मदरसन सूमी प्रा० लि०, फिलिप कार्ड,मेडिकेट,अमेज़न आदि कंपनियों ने सेवा एवं मेन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में कार्य करने के लिए युवाओं का चयन किया। जिला समन्वयक ने बताया कि रोजगार मेले में कुल पंजीकरण 441 के सापेक्ष 193 अभ्यर्थियों चयन किया गया।

