भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में कूड़ा डालने के विवाद में दो भाइयों ने पड़ोसी के साथ मिलकर गाली गलौज करके मारपीट की।
इंगोहटा निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पड़ोसी विवेक विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा ने कुडा डालने के विवाद में गाली गलौज करके जमकर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
