महाराजपुर विधानसभा सीट इस बार सपा ही जीतेगीः संतोष यादव


सपा संगठन व मनोज शुक्ला बबलू की रात-दिन की मेहनत रंग लाने लगी
जनता ने बदलाव का बिगुल अभी से बजा दिया
रियल मीडिया न्यूज
कानपुर। 2027 विधानसभा चुनाव में महाराजपुर विधानसभा सीट को लेकर समाजवादी पार्टी बहुत ही गंभीर और सक्रिय है। इस बार पूरी कोशिश होगी कि इस सीट पर सपा का परचम लहराये जिसके लिए पार्टी संगठन का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी शिद्दत, ताकत और संसाधन अभी से झोंके हुए है। बूथ जीतो, सीट जीतो का मूलमंत्र अपनाया जा रहा है और कोई भी कसर नहीं रखी जा रही है। जिलाध्यक्ष से लेकर वार्ड अध्यक्ष तक के सभी पदाधिकारी सपा प्रदेश कार्यालय से मिलने वाले एक-एक निर्देश और संदेश का अनुपालन कर रहे हैं। चुनाव तक हम प्रतिद्वद्वियों को इतनी दबरदस्त टक्कर देंगे कि होश उड़ जायेंगे। प्रत्याशी जो भी आलाकमान हमें संगठन को देगा उसको तन मन धन से लड़ाकर इस सीट को जीतेंगे। यही वजह है कि पीडीए के साथ सभी वर्गों की एकजुटता देख कर अन्य दलों में खलबली मची हुई है।
आज यहां रियल मीडिया से बात करते हुए महाराजपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव ने यह बातें कहीं। संतोष यादव ने कहा कि पीडीए के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं। शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं आपत्तियां निस्तारित नहीं की जा रही है। चुनाव आयोग सत्ता पक्ष का एकतरफा साथ दे रहा है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय लगातार भेजी जा रही है। कहा कि इसके बावजूद महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और आम लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। इस सीट पर पीडीए और सपा की लहर स्पष्ट दिखाई देने लगी है। ज़मीनी कार्यकर्ता ज़मीनी कार्यों में पकड़ बना रहे है। सभी वर्गों का उत्साह और समर्थन साफ दिखने लगा है। इस सीट पर सपा प्रत्याशी जो कोई भी होगा यहां का एक-एक कार्यकर्ता और वोटर उसे चुनाव जिताने में अपना सर्वस्व निछावर करने को तैयार है। मनोज कुमार शुक्ला बबलू पिछले वर्षों से जमकर मेहनत कर रहे है। उनकी लोकप्रियता उभर कर सामने आने लगी है। पार्टी उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने लगी है। कुल मिलाकर इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव बयार अभी से तेज हो चली है। संतोष यादव ने कहा कि पिछले तीन बार से विधायक बन रहे महोदय की नाकामी और उदासीनता ने इस क्षेत्र को विकास से वंचित कर दिया है। जरूरी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई, रोज़गार, पानी व बिजली का अभाव है। ऊपर से सरकार और शासन की अनदेखी से जनता त्राहि-त्राहि करने लगी है। चाहे शहरी क्षेत्र हो या देहात के इलाके सब जगह एक जैसा हाल है कहीं भी लोग चैन से नहीं रह पा रहे, इसी लिए जागरूकता तेजी से बढ़ी है और समाजवादी पार्टी पर भरोसा दिखने लगा है। संतोष यादव के साथ महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा महासचिव उमेश तिवारी व वार्ड 95 अध्यक्ष रोहित यादव भी वार्ता में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *