भाजपा नेता की कार में ट्रक ने मारी टक्कर परिवार बाल बाल बचा


रियल मीडिया न्यूज
भरुआ सुमेरपुर। विंध्यवासिनी माता के दर्शन करके शनिवार की रात वापस लौट रहे भाजपा नेता का पूरा परिवार बाल बाल बच गया। हादसा कस्बे के उद्योग नगरी में पुलिस चौकी के समीप हुआ।
कस्बे निवासी भाजपा नेता दिग्पाल सिंह चंदेल का परिवार शनिवार को मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने गिरवा बांदा गया हुआ था। देर रात पूरा परिवार बांदा से बुंदेलखंड एक्सप्रेस से होकर खन्ना टोल प्लाजा से नेशनल हाईवे 34 में उतरा और कस्बे में आ रहा था। रात करीब 11:30 बजे फैक्टरी एरिया में पुलिस चौकी के समीप कार में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। एयरबैग खुल जाने से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला।कार में भाजपा नेता की पत्नी रानी सिंह चंदेल, पुत्र मानवेंद्र सिंह चंदेल, बहू बबीता सिंह चंदेल, नाती राघव सिंह,नातिन आराध्या सिंह व यशिका सिंह चंदेल सवार थे। सभी सुरक्षित बच गए है। कार को पुत्र मानवेंद्र सिंह चंदेल चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *