डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
कालपी (जालौन)। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे विधान परिषद उत्तर प्रदेश के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देने का कार्य करता है उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं आएंगी उनका मैं अपने स्तर पर समाधान करने को तत्पर रहूंगा। राम वाटिका के सभागार में आयोजित समारोह में कुंवर मानवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी इकाई के पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्पक्षता एवं निर्भिता से निर्वाह करने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जनता को पत्रकारों से समाज सुधार के लिए बहुत अधिक आशा एवं उम्मीद है। उन्होंने राष्ट्रीय हित में पत्रकारों से अपना योगदान देने का आवाहन किया। पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष मनोज राजा ने कहा कि निष्पक्ष लेखनी के लिए पत्रकारों को समय-समय पर कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए। सक्रिय पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने तथा पत्रकारों को पेंशन के मुद्दों पर चर्चा करते हुए ध्यान आकर्षित किया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए मैं निरंतर प्रयत्नशील रहूंगा। सभा कक्ष में बरकत अंसारी, राज योगिनी रजनी पाल, राम प्रकाश सेंगर, रश्मि पाल, ब्रजभूषण सिंह, आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अशोक बाजपेई, संजीव उपाध्याय, संतोष सिंह कदौरा, मनोज राजा जिलाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब, अजय श्रीवास्तव, अलीम सिद्दीकी, विनय गुप्ता, मिथिलेश, राजू सैनी,प्रदीप महतवानी शैलेंद्र प्रताप, रविंद्र गौतम, नीरज प्रजापति,वसीम भैया, राहुल अलाईपुरा,अंजनी श्रीवास्तव,चांद खान कदौरा,अभिषेक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *