डस्ट लदे ट्राला ने बाइक को रौंदा, तीन की मौत

डस्ट लदे ट्राला ने बाइक को रौंदा, तीन की मौत

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज कस्बा के चौराहे से शनिवार रात 12.30 बजे एक बाइक सवार तीन युवक गुजर रहे थे। तभी मोहम्ममदाबाद रोड की ओर से डस्ट भरे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरी। इस बीच तीनों युवकों के ऊपर से ट्राला के पहिये निकल गए। हादसे में दो युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और तीनों की मौत हो गई। ट्राला अनियंत्रित होकर मिश्रा बीज भंडार नाम की दुकान में पेड़ तोड़ते हुए घुस गया। इस दौरान चपेट में आई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्राला चालक भाग गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाइक पर एटा का नंबर लिखा है। उसके आधार पर मिले मोबाइल को पुलिस ने मिलाया, तो वह बंद जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *