उरई (जालौन) में नए ASP डॉ ईशान की एंट्री लिया चार्ज

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें द्वितीय बटालियन, सीतापुर में सहायक सेनानायक के पद पर भेज दिया गया है। वहीं उनकी जगह 2022 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी डॉ. ईशान सोनी को जनपद में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

जयपुर निवासी 30 वर्षीय डॉ. ईशान सोनी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। आईपीएस बनने से पहले वे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने कोटा से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, लेकिन समाज और प्रशासनिक सेवा में योगदान देने की इच्छा ने उन्हें एक अलग राह चुनने के लिए प्रेरित किया।

इसी जुनून के चलते उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी की और अपने पहले ही प्रयासों में सफलता हासिल करते हुए आईपीएस के रूप में चयनित हुए। खास बात यह भी है कि उनके पिता हरियाणा में एडीएम के पद पर कार्यरत हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक सेवा का माहौल पहले से ही मिला।

डॉ. ईशान सोनी की नियुक्ति से जिले में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *