सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण उतरे सडक परजल्द निर्माण का दिया गया आश्वासन


हमीरपुर। भुगैचा चिकसोना के मध्य सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण सडक पर धरने में बैठ गये। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो ने गांव वासियों को जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया है।
मुस्करा विकास खंड के चिकसोना गांव के ग्रामीणों ने भुगैचा चिकसोना सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। गांव वासियों ने बताया कि चिकसोना से भुगैचा की दूरी 3 किलोमीटर है। बरसात में स्कूल जाने में समस्या पैदा होती है। गांव के किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर कीचड़ से भरे मार्ग से ले जाने में अनेक परेशानियों से जूझना पड़ता है। क‌ई बार मांग करने पर सड़क निर्माण का आश्वासन तो मिलता रहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसको लेकर गांव के दो दर्जन से अधिक लोग आकर सड़क पर धरने में बैठ ग‌ए। धरने में सुनीता, नीरज, गिरजारानी, आशा, शोभा रानी, राधा, वीर सिंह, रघुराज, माहेश्वरी दीन, होरीलाल, शिवधनी, कामता प्रसाद, संतोष, कृष्णा सहित सभी लोगों ने सडक निर्माण होने तक धरने पर बैठने की बात कही। सूचना पर पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई राहुल माली मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को सड़क निर्माण का आश्वासन देकर धरना को खत्म करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *