DM कुशीनगर की पहल, जिले में विकास को मिलेगी नई गति- 11 परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

DM कुशीनगर की पहल

रियल मीडिया न्यूज/कुशीनगर। गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जनपद में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए राज्य सरकार ने 11 परियोजनाओं के लिए 6.94 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत 1031.70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष यह धन राशि जारी की गई है। कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस को नामित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। रामकोला क्षेत्र में गुरु गोरक्षपीठ स्थित राम जानकी मंदिर के लिए 73 लाख, हाटा में श्री राम जानकी मंदिर के लिए 67 लाख और फाजिलनगर के शंकर जी मंदिर के लिए 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पडरौना क्षेत्र के बांसी नदी घाट के विकास और सुविधाओं के लिए 60 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा तमकुहीराज के घूरपट्टी स्थित राम जानकी मंदिर के लिए 82 लाख और खड्डा क्षेत्र के हड़ावा मंदिर के लिए भी 82 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। परियोजनाओं के तहत कोक माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के विकास के लिए 65 लाख रुपये दिए गए हैं। पडरौना क्षेत्र के रामघाट सहित अन्य स्थानों पर बहुउद्देशीय हाल के निर्माण के लिए 55 और 59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हाटा क्षेत्र के कर्महा स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन मंदिर में 38 लाख और रामकोला के रामकोटा स्थित सौतही मनी ताल पर 55 लाख रुपये से सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *