श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी, चपेट में आए बाइक सवार की मौत, 50 श्रद्धालु बस में फंसे

श्रद्धालुओं से भरी बस खड्ड में पलटी

सीतापुर। सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड्ड में गई। इसकी चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। बस मे आंध्र प्रदेश के करीब 50 श्रद्धालु फंसे हैं। जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया जा रहा है। बस में सवार सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया है। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है। बस को अभी सीधा नहीं किया जा सका है। क्रेन और जेसीबी की मदद से कवायद जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *