इंटर पास करने वाली छात्राओं को साइकिल देने का किया ऐलान

इंटर पास करने वाली छात्राओं को साइकिल देने का किया ऐलान

85 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाली छात्राओं को मिलेगी साइकिले
पेयजल टैंकर व डीप फ्रीजर आम जनता को उपलब्ध कराए
पेज 3 न्यूज ब्यूरो

कानपुर। समाज में बेटी पढ़ाओ का सरकारी नारा चाहे जितना लगता रहे जब तक जिम्मेदार नागरिक आगे आकर बेटियों का शिक्षा व संस्कार के प्रति उत्साह नहीं बढ़ाते तब तक बड़ी कामयाबी नहीं मिलती, लेकिन यहां के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी मनोज शुक्ला बबलू ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाकर इंटरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को एक-एक अच्छी सी साइकिल देने की घोषणा कर के छात्राओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है। साथ ही भीषण गर्मी में ठंडे पेय जल के वाटर टैंकर व शव सुरक्षा डीप फ्रीजर आम जनता को समर्पित करके सच्चे समाजसेवी होने का फर्ज अदा किया है। क्षेत्र के लोगों ने इस कार्य के लिए धन्यवाद व सराहना की है। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज कुमार शुक्ल का जन सेवा कार्यक्रम निरंतर जारी है। विभिन्न वर्गों जैसे अध्यापक, अधिवक्ता, श्रमिक, महिला आदि का समय समय पर सम्मान करते चले आ रहे मनोज कुमार शुक्ल ने अभी हाल में ही समस्या देखते हुए ठंडे पानी के दो बड़े-बड़े टैंकर जनता को समर्पित किये लोग जिनका व्यक्तिगत कार्यों में उपयोग कर रहे है। जहां कार्यक्रमों में सार्वजनिक पेय जल खरीदना पड़ता है वहां इन पानी के टैंकरों से बड़ी राहत मिल रही है। गर्मियों में शव ज्यादा देर तक सुरक्षित नही रह पाते इस परेशानी को देखते हुए दो शव सुरक्षा डीप फ्रीजर भी उपलब्ध करवाए हैं। क्षेत्र के मनोज त्रिपाठी, इस्हाक खान, रजउवा त्रिपाठी, इंदु मोहन, ज्ञान पासवान समेत तमाम लोगों ने मनोज शुक्ल के इस समाजसेवी कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। मनोज शुक्ला ने पेज 3 न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में बताया कि उनके द्वारा समाजसेवा के कार्य विगत 20 वर्षों से किये जा रहे हैं। क्षेत्र की आम जनता को जिन चीजों की जरूरत होती है और उनके सामने डिमांड आती है तो वह अवश्य प्रयास करते चले आ रहे हैं। विभिन्न त्योहारों पर बगैर भेदभाव के लोगों को जन सुविधा उपलब्ध कराना उनके दुख दर्द में शामिल होना यथा संभव करते रहते है। इन प्रयासों का वह प्रचार भी नहीं करते है। बताया कि वोटर बनना और वोट देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और अधिकार है। पिछले छह माह से वह निजी स्तर पर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में फ्री कैम्प लगवाकर लोगों को वोटर बनाने का कार्य करवा रहे हैं। महाराजपुर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में उनकी टीमें लगातार यह काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *