रामपुर में बेकाबू पिकअप ई-रिक्शा पर पलटी, दो सगे मासूम भाइयों की मौत

रामपुर में बेकाबू पिकअप ई-रिक्शा पर पलटी, दो सगे मासूम भाइयों की मौत

शाहबाद (रामपुर)। ढकिया चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन और माता-पिता घायल हो गए। हादसा खंजीपुरा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट हुआ। जहां सामने से आ रही पिकअप का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गई। बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के पिशनारी गांव निवासी खुर्शीद अहमद अपनी पत्नी सकीना, बेटी अरमाना (14) और दो बेटों नावेद तथा आबिद के साथ ई-रिक्शा से नंदगांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खंजीपुरा गांव के पास सुमित के ईंट भट्ठे के निकट सामने से आ रही पिकअप का एक्सल टूट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को ई-रिक्शा से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों सगे भाइयों आबिद और नावेद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अरमाना की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर जबकि माता-पिता का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *