चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ व मतदाता सूची के जानकारों ने दिया प्रशिक्षण
रियल मीडिया नेटवर्क
कानपुर। आज की जिन्दगी में डिजिटल सोशल मीडिया बहुत बड़ा रोल निभा रही है। रोज़ मर्रा के कामों से लेकर लगभग हर चीज़ में समाज इसी सोशल मीडिया पर डिपैंड होता जा रहा है। इसका सदुपयोग हमेशा अच्छाईयों के ओर ले जाता है लोग इससे लाभांन्वित हो रहे है चुनावी प्रबंधन में सोशल मीडिया का ज़बरदस्त प्रभाव बढ़ रहा है जो कि प्रत्यक्ष दिख रहा है इसी मुद्दे पर आज दक्षिण क्षेत्र के होटल एसएल गैलेक्सी के सभागार में पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला बबलू के समर्थन में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें सोशल मीडिया वालंटियर्स ने भारी संख्या में प्रतिभाग करके इसकी बारीकियां समझी और आगामी विधानसभा चुनाव में महाराजपुर क्षेत्र का कवरेज करने के लिए विचार साझा किये। इसी के साथ वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व्यवस्थित करने के साथ मतदाता सूची की शुद्धता कैसे जांचे परखें इस पर गहन जानकारी का आदान प्रदान किया। चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ अनुज तिवारी व मतदाता सूची के संबंध में तकनीकी जानकार आर.के. शुक्ल ने लोगों को जानकारियां दी और उनके सवालों के जवाब भी दिये। संतोष त्रिपाठी व रंजन पासी ने मतदाता सूची में नाम न होने, एक ही नाम कई बार होने, नाम जुड़वाने के संबंध में सवाल किये जिनका जवाब देते हुए विशेषज्ञों ने डिजिटल मीडिया के माध्यम से ही समस्याओं के हल करने की जानकारी प्रदान की। मनोज कुमार शुक्ल ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में अब जनप्रतिनिधि के चुनाव में बदलाव का वक्त आ गया है सभी लोग सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे साथ जुड़कर सहयोग करें और अपनी बात के साथ हमारे दृष्टिकोण को भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हमारे सोशल मीडिया के माध्यम से यहां की जनसमस्याओं की हकीकत के बारे में सच्ची जानकारियां दे कर बताये कि सन् 2012 से चुने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता ने विकास के नाम पर सिर्फ झूठे वादे और आश्वासन भर दिये हैं वाकई में जनहित का एक भी ठोस काम नहीं हुआ है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेन्द्र यादव ने भी कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है जनता परिवर्तन करने के लिए आगे आ रही है। परिवर्तन हर हालत में होगा झूठो की सरकार जो चल रही है अब वापस नहीं आने वाली है। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने पूरी संजीदगी के साथ इस कार्यशाला में सहभागिता की और उत्साह जताया। अध्यक्षता पीयूष त्रिपाठी ने की और आगंतुकों को धन्यवाद दिया।

प्रमुख रूप से केके मिश्रा, विवेक द्विवेदी, मुकुल तिवारी, आशीष त्रिवेदी, सत्यम शुक्ल, सत्यम त्रिपाठी, रंजन पासी, गोपाल तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी, अंकित यादव, सौरभ शुक्ला, अनमोल द्विवेदी, संजीव कुमार द्विवेदी, छोटू कछवाहा, पुष्पेंद्र यादव, बउवा पाण्डेय, मनीष गुप्ता, उमेश कुशवाहा, विकास त्रिपाठी राजा, सोनू त्रिपाठी, आकाश कनौजिया, सोमिल यादव, आयुष वर्मा, जागिरा यादव, उत्कर्ष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
