अखिलेश यादव के जन्म दिन पर मनोज शुक्ल बबलू ने लखनऊ में कराया विशाल भंडारा

अखिलेश यादव के जन्म दिन पर मनोज शुक्ल बबलू ने लखनऊ में कराया विशाल भंडारा

कानपुर से सैकड़ों की संख्या में सपाई पहुंचे लखनऊ
रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन पूरे प्रदेश में जगह-जगह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। केक काटे गये, भंडारे (लंगर) लगाये गये और कुरआन ख्वानी हुई, ढोल, बैंड बजाए गये। महिलाओं ने मंगल गीत गाए दीर्घायु होने के आशीर्वाद दिए गए और 2027 में मुख्यमंत्री बनने की दुआएं और कामनाएं की गई। सपा मुख्यालय और अखिलेश यादव के सरकारी घर को जाने वाली पूरी सड़क पर जन्म दिन के उत्सव की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे। कानपुर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे सपा नेता मनोज कुमार शुक्ल बबलू व उनकी पूरी टीम ने इसी मार्ग पर अखण्ड भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मनोज शुक्ल ने कहा कि लोगों का उत्साह बता रहा है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है सपा का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए समर्पित है। इस भंडारा कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. नीतेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव अर्पणा जैन बंसल, रंजन पासी, जितेन्द्र शुक्ला, वैभव दुबे समेत कानपुर से गए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अखिलेश यादव को पूरे प्रदेश से बधाई संदेशों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती सहित बड़े नेताओं ने भी जन्म दिन पर बधाई दी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और उनके आरोग्य और दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है। वहीं, सपा के कार्यकर्ता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं और समाजवादी पार्टी की तरफ से भी आयोजन किए जा रहे हैं।

राजभर ने अजीब नसीहतों के साथ दी बधाई, चर्चा में
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को आरामतलबी और आलस्य त्यागने की सलाह दी है। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।ाीपसमेी ल्ंकंअ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं…आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है। हम भला क्या दे सकते हैं आपको। मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा… सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए… एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा…। आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए। गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए…नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए। बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए… खेत में जाकर खुद किसानी समझिए… हां… ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए। ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे… लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा। अखिलेश बाबू, जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है…। हम ही से सीख लीजिए, 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमता हूं। बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से… ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *