राजधानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 100 से ज्यादा गिरफ्तार; फर्जी कॉल सेंटर पर छापा

राजधानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर आधी रात की गई सुनियोजित छापेमारी में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में इस गिरोह के तार कई देशों तक जुड़े होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह संगठित गिरोह फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशों के नागरिकों को तकनीकी सहायता, बैंकिंग और अन्य सेवाओं के नाम पर झांसा देकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और इसका संचालन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा था। यह पूरी कार्रवाई एडीसीपी क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच तथा कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने देर रात अंजाम दी। पुलिस ने समिट बिल्डिंग को चारों ओर से घेरकर दबिश दी और मौके से बड़ी संख्या में संदिग्धों को हिरासत में लिया। साथ ही कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सर्वर, हार्ड डिस्क सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *