मथुरा-वृंदावन में फिर चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई से मची खलबली

मथुरा-वृंदावन में फिर चला बुलडोजर

मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने शुक्रवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा निर्माण कराया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण के अनुसार, सोंख रोड स्थित अशोक पाइप फैक्टरी के सामने लगभग 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्रतुल अग्रवाल, अतुल मंगल एवं अन्य लोगों द्वारा विद्या इंडस्ट्रियल नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बीती 21 मई को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे। प्रतुल अग्रवाल का कहना है कि इस कॉलोनी को उन्होंने 2024 में ही बेच दिया था और कॉलोनी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सौख रोड पर महाराजा वैशाली से लगभग 200 मीटर आगे मौजा सलेमपुर क्षेत्र में पंकज शर्मा एवं अन्य द्वारा करीब 3000 वर्गमीटर भूमि पर सड़क और नाली बनाकर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एमवीडीए सचिव आशीष सिंह ने बताया कि दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *