चरखारी मेला मैदान में हुआ वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े जनप्रतिनिधि

महोबा । प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद चरखारी द्वारा मेला मैदान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन द्वारा नगर पालिका चरखारी को 17,500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 4,600 पौधों का रोपण किया जा चुका है।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जितेंद्र सिंह सेंगर, चरखारी विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत, उपजिलाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल (पप्पू) कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया सहित नगर पालिका के सभासदों एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधे लगाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर में लेखलिपक अय्यूब खान,कैलाश ताम्रकार, सभासद सुरेंद्र प्रताप सिंह,मुस्तफा खान,मुहम्मद सरफराज,अनिल कुमार सहित तमाम लोग रहे मौजूद।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *