
कानपुर, 15 जुलाई 2026 : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कानपुर महानगर इकाई का विस्तार कल्याणपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे।
इस अवसर पर इटावा जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी में
- जिलाध्यक्ष : डॉ. अम्बुज मिश्रा
- महामंत्री : शुभांगी सिंह
- उपाध्यक्ष : कपिल अग्रवाल
- युवा जिलाध्यक्ष : धर्मेन्द्र शुक्ला
- युवा महामंत्री : अमात्ये मिश्रा
- युवा सह मंत्री राहुल यादव
- युवा उपाध्यक्ष : हेमंत दीक्षित
- महिला विंग जिलाध्यक्ष : दीप्ति दुबे
- महिला विंग महामंत्री : डॉ. ज्योति चौहान
कार्यक्रम में श्रीमती बिंदु सिंह को प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि “व्यापारियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन-प्रतिदिन अपने संगठन को मजबूत कर रहा है। व्यापार मंडल का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है।”
जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि “व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हम पूरी तरह संकल्पित हैं। आपकी एकजुटता ही हमारा मनोबल बढ़ाती है।”
इस अवसर पर संगठन के तमाम सदस्यगण उपस्थित रहे और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
