मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं की तिथि 31 जुलाई से बढ़कर 5 अगस्त तक करें ऑन लाइन


कृष्ण कुमार द्विवेदी।
महोबा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग महोबा राजेश सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि वित्तीय वर्ष: 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय http://fisheries.up.gov.in पोर्टल दिनांकः 16 जुलाई 2026 से दिनांक: 31 जुलाई 2026 तक खोला गया था जिसमें मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना। निषादराज बोट सब्सिडी योजना।सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना।
उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत- मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजनान्तर्गत श्रेणी-1, 2 व 3 के जलाशय वाले जनपदों में केज स्थापना। अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी के विकास हेतु नए तालाब निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश। उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना। विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना।
उपरोक्त योजनाओं में पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने हेतु पोर्टल की तिथि दिनांकः 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर दिनांकः 05 अगस्त 2026 तक की जा रही है।
उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय चरखारी एवं विकास भवन कक्ष संख्या-24 से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *