बैंकॉक। थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। इसमें छह लोगों की मौत हुई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक छात्र ने स्कूल में गोलीबारी की, जिसके बाद छात्र और शिक्षक भागने लगे और आपातकालीन बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजे हुई, जब पोह टेक तुंग फाउंडेशन के स्वयंसेवकों को प्रसिद्ध माध्यमिक विद्यालय के अंदर गोलीबारी की सूचना मिली।

समाचार प्रसारक चैनल 3 ने बताया कि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। वहीं, छह मौतों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मकसद की अभी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि बंदूक छात्र के परिवार के किसी सदस्य से ली गई थी।
