भरुआ सुमेरपुर। जरा सी तेज हवा चलते ही बिजली की आपूर्ति धड़ाम हो जाती है। सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों का है। फाल्ट के नाम पर कई कई घंटे आपूर्ति गायब रखी जाती है। लोग गर्मी में बिलबिलाने को मजबूर होते हैं। विगत दिनों आई आंधी और पानी से सुमेरपुर के अलावा सुमेरपुर द्वितीय, बिदोखर सब स्टेशन की आपूर्ति 14 घंटे से 36 घंटे बाद बहाल हो सकी थी। बीती रात पुरवाई के तेज होते ही ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति तड़के 4 बजे ठप हो गई। इसको सुबह 7.30 बजे बहाल किया गया। यह तकरीबन आए दिन होता है। जैसे ही हवा की रफ्तार बढ़ती है बिजली की आपूर्ति ठप हो जाती है। विद्युत वितरण उप केंद्र के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि उनके स्तर से कटौती नहीं होती है। मौसम में बदलाव आने से 132 केवी पावर हाउस से आपूर्ति ठप की जाती है।
Related Posts
गर्मी से किसान की हुई मौत
रियल मीडिया नेटवर्कभरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के पत्योरा ग्राम पंचायत के मजरा शिवरामपुर डेरा के किसान की लू लगने से मौत…
जलसा ए सीरतुन्नबी आज
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में ईदगाह के पीछे संचालित मदरसा दारुल हिफ्ज फैज़ाने असहाबे सुफ्फा में गुरुवार को जलसा ए सीरतुन्नबी…
छह दिन पूर्व लापता हुई बालिका बांदा में मिली
भरुआ सुमेरपुर। गत 14 जुलाई को मनासर बाबा शिव मंदिर से लापता हुई बालिका छठवें दिन बांदा में मिली। बालिका…
