भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के देवगांव मार्ग में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि देवगांव मार्ग में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष के संतोष यादव, चेतन यादव, राम आसरे गंभीर रूप से घायल हुए थे। संतोष पक्ष की ओर से पृथ्वीराज की तहरीर पर दूसरे पक्ष के रज्जू यादव, राजन यादव, मुन्ना यादव सहित 10 लोगों को नामजद करके मुकदमा दर्ज कर रज्जू राजन व मुन्ना यादव को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है। इस जमीनी विवाद की चर्चा कस्बे में चारो तरफ हो रही है। इस झगड़े के पीछे कस्बे के कुछ शातिर भूमाफियाओं का दिमाग है। दोनों पक्षों के साथ भूमाफिया लगकर इस वेशकीमती भूखंड को हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं।
