हमीरपुर बस स्टैंड पर हंगामा, टप्पेबाजी के आरोपियों की चप्पलों से पिटाई

हमीरपुर। जिले में टोना-टोटका के नाम पर एक महिला के साथ टप्पेबाजी करने के आरोप में युवकों की बस स्टैंड पर जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला को कथित तौर पर टोना-टोटका का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया था। घटना के बाद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया और चप्पलों से उनकी पिटाई कर दी।घटना के दौरान बस स्टैंड पर हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि, मामले में शामिल युवकों की पहचान, महिला से ठगी की रकम और पुलिस कार्रवाई के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।-रिपोर्ट संदीप धुरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *