गौरीगंज में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्मृति ईरानी की मौजूदगी में हुई सदस्यतासंवाददाता – राहुल कुमार उरई (जालौन)। जनपद जालौन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कालपी से समाजवादी पार्टी के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। अमेठी के गौरीगंज में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने विनोद चतुर्वेदी समेत तीन विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा पटका पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे, जिससे पंडाल में भारी भीड़ रही।कार्यक्रम के दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी समेत तीनों विधायकों ने भाजपा के टोल फ्री नंबर पर फोन कर पार्टी की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण की। इस तरह सदस्यता की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने पर औपचारिक मुहर लग गई।विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने को जालौन की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके इस फैसले से जिले के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना है। आने वाले समय में इसका स्थानीय राजनीति और विभिन्न राजनीतिक दलों की रणनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
कालपी के सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल,पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी ने दिलाई सदस्यता
