कालपी में विकसित भारत मिशन की पोल खुली, जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण

कालपी में विकसित भारत मिशन की पोल खुली

राहुल कुमार
उरई (जालौन)। जालौन के कालपी क्षेत्र के गुरु के इटौरा गांव में विकसित भारत के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर महीनों से पानी के निकास की कोई व्यवस्था न होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है, जिससे आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं।

सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, स्कूल वैन रोज कीचड़ में फंस जाती है और नौनिहालों को घुटने भर पानी में उतरकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों और ब्लॉक प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं हुआ। न नाली बनी, न पानी निकासी का कोई इंतजाम। गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *