होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला कसकर की हत्या, फिर खुद ही पुलिस को बुलाया

होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला कसकर की हत्या

लखनऊ। लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के भोला खेड़ा में शुक्रवार तड़के एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और बेटी की गला कसकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि भोला खेड़ा निवासी रविंद्र शंकर होमगार्ड है। वह अपनी पत्नी श्यामदुलारी (55) और दो बेटियों पूजा (32) व प्रिया के साथ रहता था। इनमें पूजा शादीशुदा थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार भोर पहर रविंद्र शंकर ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी श्यामदुलारी और बेटी पूजा की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पीके सिंह के अनुसार, बेटी की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पत्नी और बेटी की हत्या क्यों की। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *