सोशल मीडिया पर शर्मनाक हरकत! विधायक की आपत्तिजनक एआई से बनी फोटो पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज

जगदीश श्रीवास्तव

हमीरपुर राठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राठ विधायक मनीषा अनुरागी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार कथित आपत्तिजनक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर राठ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी राहुल पुत्र नारायण दास ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 अक्टूबर को उसने इंस्टाग्राम पर एक आईडी से संबंधित पोस्ट देखी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, ‘क्यूट बॉय 001’ नाम से संचालित आईडी पर पोस्ट की गई तस्वीर से सम्मानित व्यक्तियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। उसने संबंधित आईडी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है। लेकिन किसी महिला की आपत्तिजनक तस्वीर एआई के माध्यम से तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शर्मनाक है। विधायक मनीषा अनुरागी एक जनप्रतिनिधि होने के साथ महिला भी हैं। ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। क्षेत्रवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।नोट—— विधायक का फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *