IGRS रैंकिंग में झांसी रेंज का जलवा बरकरार: लगातार छटवीं बार पूरे यूपी में प्रथम स्थान

IGRS रैंकिंग में झांसी रेंज का जलवा बरकरार: लगातार छटवीं बार पूरे यूपी में प्रथम स्थान

रिपोर्ट: राहुल कुमार,रियल मीडिया नेटवर्क
झांसी।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन की जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली यानी IGRS पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में झांसी पुलिस रेंज ने एक बार फिर बाजी मार ली है। माह जून की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सभी परिक्षेत्रों की रैंकिंग में झांसी रेंज ने लगातार छठी बार प्रथम स्थान हासिल किया है। रेंज के तीनों जनपदों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। जनपद झांसी और जनपद जालौन ने लगातार छटवीं बार तथा जनपद ललितपुर ने माह जून में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के कुशल निर्देशन में IGRS / समाधान पोर्टल पर जून में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का शासन की मंशानुसार नियत समय में विधिक निस्तारण कराया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए आईजी ने प्रभारी IGRS/CCTNS उ0नि0 राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मु0आ0 देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। आईजी आकाश कुलहरि ने परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया है कि IGRS प्रणाली से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण उच्चकोटि की गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण मनोयोग से विधिक निस्तारण किया जाए। इससे आमजन में पुलिस की छवि, निष्पक्ष कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता बरकरार रहेगी और शिकायतों में निरंतर कमी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *