मुख्य चुनाव आयुक्त का श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

राठ। विगत दिवस स्थानीय सपाइयों द्वारा वोट चोरी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रानी लक्ष्मीबाई गेट पर पुतला दहन किया गया था। आज ज्ञानेश कुमार का श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मुख मार्ग स्थित गृह विक्रय समिति के सामने पंडाल व बैनर लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त का वरिष्ठ सपा नेता सत्यपाल सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य विमलेश कुमारी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टीजनों ने श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। पंडाल स्थल पर ज्ञानेश कुमार जी की फोटो पर फूल अर्पित किए गए। उपस्थित सपाजनों ने ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि हर जगह भारतीय जनता पार्टी को मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरी करके जीता रहे हैं। लोकतंत्र का माखौल उड़ रहा है, विरोधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और उत्पीड़नात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए अथवा हटा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *