वायरल ऑडियो को लेकर कुरारा में सियासी हलचल तेज चेयरमैन आशारानी कबीर ने बताया असली, पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने कहा फर्जी और एडिटेड कुरारा

हमीरपुर। नगर पंचायत कुरारा में वायरल हुए एक ऑडियो को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ दिन पहले विवाद से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद अब कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नगर पंचायत की मौजूदा चेयरमैन आशारानी कबीर और सपा की पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि के बीच बातचीत हुई है। आशारानी कबीर राठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवारी का दावा कर रही हैं। वायरल ऑडियो में माया बाल्मीकि द्वारा आशारानी कबीर को समर्थन देने की बात कहे जाने का दावा किया जा रहा है।ऑडियो सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए इसे एआई से तैयार अथवा एडिटेड बताया। वहीं, चेयरमैन आशारानी कबीर ने ऑडियो को सही बताते हुए कहा कि बातचीत वास्तविक है और इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास भी मौजूद है।दूसरी ओर, पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि ने ऑडियो को फर्जी और एडिटेड बताते हुए उसमें अपनी आवाज होने से इनकार किया है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला गरमा गया है। फिलहाल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। तकनीकी जांच के बाद ही इसकी वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *