कानपुर पहुंचे लोजपा रा राष्ट्रीय महासचिव गैलेक्सी टावर में हुआ जोरदार स्वागत, दो नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय महासचिव पंकज अरोड़ा के मछरिया स्थित गैलेक्सी टावर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आनंद सिंह के कार्यालय में आयोजित स्वागत सम्मेलन में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में आनंद सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव पंकज अरोड़ा का बुके देकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। आनंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय महासचिव का कानपुर आगमन सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और ऊर्जा का विषय है। पंकज अरोड़ा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में पार्टी को गांव-गांव तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। युवा जिलाध्यक्ष अमित दुबे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष साधना सिंह, काजल शर्मा, सनी तिवारी, विनायक सिंह, सर्वेश वर्मा, समरजीत सिंह, कमल कांत भाटिया, आशीष गुप्ता, रोहित वर्मा, हिमांशु त्रिवेदी और सुशील राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सम्मेलन में पंकज अरोड़ा ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने आनंद सिंह द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि कानपुर की टीम जिस निष्ठा और मेहनत से काम कर रही है, वह काबिले तारीफ है। आप सभी इसी तरह एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन में दो नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अकबर शोएब को महानगर अध्यक्ष और गौरव सिंह को आर्य नगर विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *