व्यापार मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, छोटे उद्यमियों की समस्याएं हम तक पहुंचाईं

लखनऊ।व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा “हम” के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पं. रघु मिश्रा से लखनऊ में सौजन्य भेंट की।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के युवा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने भेंट के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से जुड़ी जमीनी दिक्कतों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। धर्मेन्द्र शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की एमएसएमई योजनाओं की जानकारी और लाभ छोटे उद्यमियों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। पात्र व्यापारी फार्म भरने, दस्तावेज पूरे करने और पोर्टल की प्रक्रिया में उलझकर रह जा रहे हैं। उन्होंने बैंकिंग समस्या को सबसे बड़ी बाधा बताया। श्री शुक्ला के अनुसार छोटे उद्यमियों को बैंकों से लोन स्वीकृत कराने में गारंटी, कोलेटरल और कागजी कार्रवाई के नाम पर भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय पर पूंजी न मिलने से उत्पादन और रोजगार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
श्री शुक्ला मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की छोटी इकाइयों के लिए विशेष पैकेज की मांग की । उन्होंने कहा कि इन इकाइयों को सस्ती दर पर कार्यशील पूंजी, तकनीकी उन्नयन के लिए अनुदान और उनके उत्पादों के लिए सरकारी तथा निजी बाजार में प्राथमिकता दी जाए। इससे स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बल मिलेगा। हम प्रदेश अध्यक्ष पं. रघु मिश्रा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारी हितों से जुड़ी सभी मांगों को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हम के संस्थापक और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तक तत्काल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार छोटे उद्योग और व्यापार को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर जल्द बैठक कराई जाएगी, ताकि नीतियों का लाभ सीधे उद्यमियों तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *