कालपी की यमुना मैया से जल भर दंडवत पहुंचे करमचंद्रपुर के कावड़िये, कालेश्वर धाम में किया जलाभिषेक

संवाददाता – राहुल कुमार उरई

करमचंद्रपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर गांव करमचंद्रपुर के युवाओं और युवतियों ने अनूठी आस्था का परिचय देते हुए कालपी की पवित्र यमुना मैया से जल भरकर दंडवत यात्रा करते हुए कालेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

कावड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “जय यमुना मैया” के जयकारे गूंजते रहे। सभी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गले में गेंदे की माला धारण कर और माथे पर तिलक लगाकर अपनी भक्ति और समर्पण का भाव प्रदर्शित किया। रास्ते भर दंडवत प्रणाम करते हुए कावड़िये कालेश्वर धाम पहुंचे। गांव से होकर गुजरते समय ग्रामवासियों ने कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कालेश्वर धाम पहुंचकर सभी ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत समस्त गांववासियों की सुख-समृद्धि, शांति और दुखों के निवारण के लिए भोले बाबा से विशेष प्रार्थना की गई।

ग्रामवासियों ने बताया कि इस तरह की धार्मिक यात्राएं गांव में आपसी एकता, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करती हैं। युवाओं और युवतियों की इस पहल की गांव भर में सराहना की जा रही है। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया।

इस यात्रा में शामिल रहे सोनू यादव, अर्जुन यादव, अनूप विश्वकर्मा, राहुल यादव, प्रदीप, लवकुश विश्वकर्मा, रितु देवी, प्रीती देवी, भारती देवी, रूपम यादव, शिखा यादव, गोलो यादव, रोशनी देवी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *