हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के ग्राम इमिलिया में एक सर्राफा व्यवसायी घर के फर्श में गिरकर बेहोश हो गया। जिस पर उसके परिजन उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल मौदहा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र मुस्करा के ग्राम इमिलिया निवासी नंदकिशोर 65 वर्ष पुत्र मइया दीन रविवार की सुबह अच्छे खासे घर में थे। तभी अचानक वह फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए। जिस पर उसके परिजन उसे आनन फानन में सरकारी अस्पताल मौदहा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने नंदकिशोर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है।
