महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में आयोजित महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए यूपी सरकार पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दावा किया गया था कि 45 दिनों तक चले महाकुंभ में 65 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। आयोजन की समाप्ति को लेकर तत्कालीन डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा था कि 45 दिनों में प्रयागराज में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, हमने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से एक अभूतपूर्व मॉडल प्रस्तुत किया। हमने भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए विश्वस्तरीय तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग किया है। सभी एजेंसियों के सहयोग से हम अभूतपूर्व प्रदर्शन करने में सफल रहे। महाकुंभ बिना किसी बड़ी त्रासदी के संपन्न हुआ। हमने रेलवे के साथ तालमेल बनाकर काम किया। स्नान के दिनों में 5 लाख से अधिक लोगों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया जबकि अन्य दिनों में यह संख्या 3-4 लाख रही। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया था। इस संबंध में भुगतान करने के लिए अब आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *