घर के बाहर सो रहे वृद्ध पर सिरफिरे युवक ने किया बांके से हमला


रियल मीडिया नेटवर्क
भरुआ सुमेरपुर। रविवार को तड़के घर के बाहर सो रहे वृद्ध को गांव के एक सिरफिरे युवक ने पिता के साथ मिलकर बांका मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवक को हिरासत में लिया है।
सुरौली बुजुर्ग निवासी रामविलास सिंह (64) घर के बाहर सो रहे थे। तड़के 5:00 बजे पड़ोसी युवक वीरू उर्फ विकास सिंह अपने पिता अविनाश सिंह के साथ आया। विकास हाथ में बांका लिए था। जबकि अविनाश सिंह बरछी ले रखी थी। अविनाश सिंह के ललकारने के बाद विकास ने रामविलास सिंह पर हमला बोल दिया। बांके के प्रहार से वृद्ध घायल हो गया। वृद्ध के शोर मचाने पर पिता पुत्र मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। उधर हमला करने वाले विकास सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने रामविलास सिंह की तहरीर पर पिता पुत्र के खिलाफ बांके से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल वृद्ध के पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी इंचार्ज गुरचरण सरोज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *