
संवाददाता – राहुल कुमार उरई जालौन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 23.08.2026 को प्रातः 11:00 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित होने वाले रसोइया सम्मान समारोह के आयोजन के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा उ.प्र. शासन के पत्र दिनांक 21 अगस्त 2026 के क्रम में मा. मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम के तुरंत बाद दिनांक 23.08.2026 दिन रविवार को जनपद एवं तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद एवं तहसील स्तर पर मा. प्रभारी मंत्री/मा. सांसद/मा. विधायकगण/अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही विकासखण्ड/तहसील के अधीन विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों एवं जनसामान्य के साथ-साथ शिक्षकों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए।
मा. मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद रसोइया सम्मान समारोह जनपद में जिला स्तर पर विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई एवं तहसील स्तर पर कोंच तहसील में बी.आर.सी. कोंच, माधौगढ़ तहसील में तहसील सभागार माधौगढ़, तहसील जालौन में तहसील सभागार जालौन, तहसील कालपी में तहसील सभागार कालपी में दिनांक 23.08.2026 दिन रविवार को आयोजित किया जा रहा है।
