बच्चों से संवाद कर बने शिक्षक – कहा, पढ़ाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
उरई/जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज उरई नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय बघौरा का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो प्रधानाचार्य अवकाश पर मिले। उसके बाद डीएम साहब सीधे क्लास में पहुंचे और बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में सवाल-जवाब किए। बच्चों ने उत्साह से जवाब दिया और कविता सुनाई तो डीएम खुद भी बच्चों के साथ कविता गाने लगे – जिसे देख बच्चों के चेहरे खिल उठे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया और कहा कि बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालय में ऐसा माहौल होना चाहिए जहां बच्चे बिना डरे अपनी बात कह सकें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के०के० सिंह भी मौजूद रहे।
बघौरा स्कूल में DM का सरप्राइज विजिट: रजिस्टर चेक किया, फिर बच्चों के साथ खुद गाने लगे कविता
