UPCOS लॉन्च: अब जालौन के आउटसोर्स कर्मियों का भविष्य होगा सुरक्षित और डिजिटल – योगी सरकार का बड़ा तोहफा

UPCOS लॉन्च: अब जालौन के आउटसोर्स कर्मियों का भविष्य होगा सुरक्षित और डिजिटल - योगी सरकार का बड़ा तोहफा

सब हेडलाइन: लखनऊ से CM योगी ने किया शुभारंभ, जालौन मेडिकल कॉलेज में हुआ लाइव – आउटसोर्स कर्मियों को मिला चेक और सम्मान
उरई/जालौन। मुख्यमंत्री के डिजिटल व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों का मानव संसाधन प्रबंधन होगा अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित के विजन को साकार करते हुए लखनऊ के लोक भवन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री जी ने पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का अनावरण किया और आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरित किए। इसका सजीव प्रसारण जालौन में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया, जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और आउटसोर्स कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना व मातृत्व शिशु योजना के तहत लाखों की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *