कानपुर के समाजसेवी मनोज गुप्ता को भारतीय वैश्य महासभा की कमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल ने की घोषणा
कानपुर। भारतीय वैश्य महासभा रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल ने कानपुर नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व पार्षद एवं हजारों गरीब कन्याओं के निःशुल्क सामूहिक विवाह के प्रणेता मनोज गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कानपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति सोम चन्द्र गुप्त की अनुशंसा पर किया गया है। संगठन ने मनोज गुप्ता की कर्मठता, जुझारू छवि और जमीनी स्तर पर समाज के लिए किये जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। मनोज गुप्ता अब तक हज़ारों निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा कर समाज में एक नई मिसाल पेश कर चुके हैं। मनोनयन की खबर मिलते ही वैश्य समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्वतंत्र अग्रवाल, आर. के. पोरवाल, डॉ. संजीव कुमार वैश्य, राजू काशौधन, अशोक गुप्ता, रमेश चन्द्र केसरवानी, हरिवाणी जी, विजय गुप्ता, रवि गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, रोविल गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा, राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास और बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं हृदय से आभारी हूँ। यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि वैश्य समाज की सेवा का एक संकल्प है। मेरा जीवन वैश्य समाज की एकता, स्वाभिमान और उत्थान के लिए समर्पित है। जिस तरह मैंने अब तक हज़ारों बेटियों को अपनी बेटी मानकर उनका कन्यादान किया है, उसी भाव से अब पूरे प्रदेश के वैश्य परिवारों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करूंगा। हमारा लक्ष्य होगा कि प्रदेश का कोई भी वैश्य भाई खुद को अकेला न समझे, संगठन हर सुख-दुख में उसके साथ खड़ा रहेगा। वैश्य समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा देने के लिए हम गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मनोज गुप्ता एक कर्मठ, जुझारू और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। उनका सामाजिक सेवा का रिकॉर्ड, विशेषकर गरीब कन्याओं के विवाह का पुनीत कार्य, पूरे देश के लिए प्रेरणा है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा और वैश्य समाज की आवाज और बुलंद होगी। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम चन्द्र गुप्त ने कहा मनोज गुप्ता ने बिना किसी स्वार्थ के समाज की जो सेवा की है, वह अनुकरणीय है। वे केवल नाम के नहीं, काम के समाजसेवी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से निश्चित ही वैश्य समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और युवा पीढ़ी संगठन से जुड़ेगी। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ। इस मौके पर मुख्य रूप से डीके गुप्ता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुशील गुप्ता शिवम बिश्नोई मनिन्द गुप्ता नीरज अग्रहरि विनोद गुप्ता सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
वैश्य समाज के सशक्त स्तंभ मनोज गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
